नवादा :होली को लेकर अलर्ट रहें थानाध्यक्ष : एसपी
# शराब के बिरुद्ध अभियान में भी तेजी लाने और हत्या लूट दुष्कर्म आर्म्स एक्ट चोरी मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश
# होली को लेकर समीपबर्ती राज्यों से आ रही खेप को जप्त करने साथ ही साथ थाना क्षेत्र में चुलाई शराब निर्माण तथा अंग्रेजी शराब का निर्माण बिक्री केविरुद्ध छापेमारी करने का निर्देश ।
#रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी )
नवादा
समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को एसपी विकास बर्मन ने पुलिस पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
नवादासमाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को एसपी विकास बर्मन ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार नजदीक है। लिहाजा सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहें। सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरतने की जरुरत है।
उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक करने का भी निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि शराबियों व शराब कारोबारियों पर भी नजर रखें। लगातार छापामारी कर शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई करें।
क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर फौरन कार्रवाई करें। तत्काल शराब भट्ठियों को ध्वस्त करें।
महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया। एसपी ने लंबित कांडों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार चल रहे आरोपितों की धरपकड़ के लिए भी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एएसपी अभियान कुमार आलोक, सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा, रजौली एसडीपीओ उपेंद्र कुमार, पकरीबरावां एसडीपीओ श्रीप्रकाश ¨सह सहित सभी इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष उपस्थित थे।