नवादा :झारखंड से लाई जा रही शराब की खेप को गोविंदपुरपुलिस ने किया बरामद,तस्कर फरार
#आधुनिक तकनीक इस्तेमाल कर कोड बर्ड ब शराब को स्कॉर्ट कर शराब तस्कर ला रहे शराब।
#होली पर्ब को लेकर शराब स्टॉक की फिराक में लगे हैं तस्कर
#समीपबर्ती राज्यों के थाना रजौली, सिरदला गोबिन्दपुर अकबरपुर में है शराब तस्कर है सक्रिय ।
# रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी)

नवादा
गोबिन्दपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम 5 बजे करीब एक वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली।
जिला का शायद ही कोई थाना अछूता हो जहाँ शराब निर्माण ब बिक्री नहीं होती हो ।
नवादा जिला के गोबिन्दपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम 5 बजे करीब एक वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
शराब तस्करी कर झारखंड के रास्ते लाई जा रही थी। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई।
थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि वाहन से शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना के आलोक में सअनि दिलीप कुमार ठाकुर को पुलिस जवानों के साथ कार्रवाई के लिए भेजा। बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट पर एक मैजिक पहुंची जिसपर प्लास्टिक का बोरा लदा था। जब पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो चालक समेत उसपर सवार धंधेबाज भाग खड़ा हुआ। तब वाहन बीआर-06 जीए 9848 को जब्त कर लिया गया। तलाशी में प्लास्टिक के बोरा में भरा कचरा में छुपाकर रखी गई थी । थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल 1152 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। धंधेबाज, चालक व वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।