सारण:अष्टधातु की 11 मूर्तियां बरामद , तीन गिरफ्तार
मढ़ौरा
स्थानीय थाना क्षेत्र के शिल्हौरी अौर सिहोरियां से पुलिस ने सालों पुरानी अष्टधातु की 11 मूर्तियों की बरामदगी के साथ तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफल हूई है । बरामद सभी मूर्तियां काफी पुरानी अौर एतिहासिक बताई जा रही है । बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी , जिसके आधार पर एक टीम बनाकर शिल्हौरी अौर सिहोरियां में छापामारी की गई थी । गिरफ्तार अपराधियों में मढ़ौरा के सिहोरियां निवासी जवाहीर यादव, अकबरपुर (दरियापुर) निवासी मुन्ना कुमार,अौर रसूलपुर (अमनौर)निवासी अनुसार कुमार उर्फ दीपक का नाम बताया जाता है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में अभी छापामारी की जा रही है अौर कुछ अौर सफलता की उम्मीद बनी हुई है ।बरामद मूर्तियों की कीमत करोड़ो बताया जा रहा है ।




Recent Comments