सारण : मढौरा में जेपी सेनानी के निधन पर हुआ शोक सभा, विधायक ने भी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित दिया श्रधांजलि 

मढ़ौरा (सारण)
जेपी सेनानी और स्थानीय राजद के नेता शिल्हौरी निवासी सभापति राय कि अकास्मिक निधन पर एक सर्वदलीय श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया ।  स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय के मढ़ौरा कार्यालय पर आयोजित श्रधांजलि सभा में सभी राजनितिक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए ।  विधायक जितेन्द्र राय ने मृतात्मा के सम्मान में माल्यार्पण के बाद कहा की  उनके राजनीतिक जीवन में  सभापति राय उनके अभिभावक के रूप में रहे ।  उनसे लगातार अपनत्व मिला और उनके मार्गदर्शन में वे राजनीत सिखते रहे ।  सभापति राय की अकास्मिक मृत्यु से पार्टी के साथ उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है। ।  जेपी सेनानी शम्भू  सिंह,श्यामनंदन विद्रोही ने कहा कि उनका साथ जेपी आन्दोलन से है I सभापति राय का व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के भी वे प्रिय रहे थे I बता दे कि 55 वर्षीय सभापति राय का निधन पिछले महीने के 28 नवम्बर को गौरा में एक शादी समारोह में भाग लेने के दौरान ह्रदयघात से हो गई थी I पीड़ा बढ़ने पर परिचित मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी थी । 


श्रधांजलि  सभा में सभापति राय के पुत्र धनंजय कुमार,नप मुख्य पार्षद ललन राय उपमुख्य पार्षद विपिन सिंह,बांके लाल ठाकुर,अनिल सिंह,विष्णु गुप्ता,गामा सिंह,पियारचंद राय,हरेन्द्र राय,योगेन्द्र राय,सुदीश राय,अश्वनी प्रसाद यादव,मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंदर राय,मुखिया सुमित रंजन,प्रमुख प्रतिनिधि विरेंदर राय,मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित,सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष राय , अमित राय,गणेश राय,हरेन्द्र राय,पूर्व मुखिया कौशल प्रसाद यादव,शुभ नारायण राय,प्रमोद कुमार , दिलीप ठाकुर सहित अन्य ने दिवंगत सभापति राय के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित श्रधांजलि दिया । कार्यक्रम के अंत में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित लोगों ने मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की I