
मढ़ौरा । पंचायत उपचुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन सोमवार को अभ्यर्थियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। चुनाव चिन्ह के प्राप्त होते ही चुनाव प्रचार की गति तेज हो गई है । बता दें कि मढ़ौरा प्रखंड में सरपंच के दो पद और पंच के एक पद पर चुनाव संपन्न होना है । प्रखंड के मिर्जापुर और रसूलपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए 11, 11 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया था । इसमें रसुलपुर पंचायत से ध्रुव प्रसाद सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया है । एक नाम वापसी के बाद रसुलपुर से सरपंच पद के कुल अभ्यर्थी की संख्या घटकर दस हो गई है। वही मिर्जापुर से रिक्त पंच के एक पद पर दो अभ्यर्थी ने नामांकन दर्ज कराया है, जिसके लिए चुनाव कराया जाना है। वही गौरा और अगहरा पंचायत से रिक्त पंच के एक-एक पद पर मात्र एक, एक अभ्यर्थियों ने नामांकन दर्ज कराया था जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है । निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि रसुलपुर पंचायत से एक अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस लिया है । अंतिम तौर पर मिर्जापुर पंचायत से सरपंच पद के लिए 11 अभ्यर्थी और रसूलपुर पंचायत से सरपंच पद के लिए 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है । वही मिर्जापुर वार्ड संख्या-9 से पंच पद के लिए दो अभ्यर्थी ने नामांकन किया था, इन्हें भी चुनाव चिन्ह दे दिया गया है । मतदान की प्रक्रिया 25 मई को संपन्न होगा ।




Recent Comments