सारण :दरवाजे पर पानी गिराने को लेकर हुई मारपीट,प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर(सारण)
थाना क्षेत्र के हरपुर दक्षिण टोला गांव में दरवाजे पर पानी गिराने को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज रेफरल अस्प्ताल में कराया गया।
मामले में चिंता देवी ने बताया की वह दरवाजे पर हाथ मुंह धो रही थी, तभी वहां पर पानी गिर गया था, जिसको लेकर मीरा देवी, देव कुमार राय ने मारपीट कर पुरे परिवार को जख्मी कर दिया है।मामले में पुलिस आरोप दर्ज कर जाँच कर रही है।




Recent Comments