सारण :मढौरा में जन वितरण विक्रेताओं को एसडीओ ने दिया अहम निर्देश
मढौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को मढौरा प्रखंड के जन वितरण विक्रेताओं की एक अहम बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता करतें हुये एसडीओ संजय कुमार राय ने डीलरों को कई निर्देश दिये । जिसमें अहम बातें ये दी की वितरण की शिकायत ग्राहकों की नहीं आनी चाहिये । इसके लिये खाद्यान की ससमय उठाव और वितरण सुनिश्चित करें । सभी ग्राहकों को कैश मेमो देने का हिदायत करतें हुये कहा की ऐसा नहीं करने पर कारवाई की जायेगीं । वितरण की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचनी चाहियें । इसके अलावे भी कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया ।बैठक में कुछ डीलर वयवस्था पर प्रश्न खड़ा किया तो एसडीओ ने कहा की कोई शिकायत हो तो मुझे बतायें । तुरंत समस्यां हल का प्रयास किया जायेगा । इस मौके पर दर्ज़नों की संख्यां में डीलर उपस्थित थे ।




Recent Comments