शराब की बड़ी खेप बरामद


बनीयापुर (सारण ):शराब तस्कर चाहे कोई भी तरीका इजाद करे मगर पुलिस उनके मंसूबे मे कामयाब नही होने देगी .बनियापुर थाने की पुलिस ने तस्करी के लिए लायी गयी शराब की बड़ी खेप को बरामद कर शराब तस्करो के मंसूबे पर पानी फेर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.छापेमारी दल मे शामिल सभी पुलिसकर्मियो को पुरस्कृत किया जाएगा.उक्त बाते सारण एसपी हरिकिशोर राय ने शराब बरामदगी के बाद थाना परिसर मे पत्रकारवर्ता के दैरान कही.एसपी ने बताया की थाने की पुलिस ने गुप्त सुचना पर त्वरित कारवाई के तहत छापेमारी कर ट्रक पर लाद तस्करी के लिए लाये गये 297 पेटी मे 2645 लीटर व्राण्डेड विदेशी शराब बरामद किया.विदेशी शराब की बरामदगी थाना क्षेत्र के हंसराजपुर स्थित चिमनी भठा के निकट से हुई जहां शराब तस्कर आये शराब को खपाने के प्रयास मे लगे थे.पुलिस के आने की भनक लगते ही व अंधेरे का लाभ उठा छ शराब तस्कर फरार होने मे सफल रहे जबकी एक शराब तस्कर एंव ट्रक चालक को छापेमारी को गई पुलिस बल ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया.बरामद शराब सायकल पार्टस के बीच मे छुपा कर ट्रक पर लदा था.पुलिस ने बरामद शराब के साथ ट्रक को जप्त कर थाने लायी.बरामद शराब मे स्नैच डिलक्स व्हिस्की के 87 पेटी(प्रति पेटी 750 एमएल के 12 पीस 1296 लीटर),मैकडोवेल नम्बर वन के 60 पेटी(प्रति पेटी 375 एमएल के 24 पीस 540 लीटर),मैकडोवेल नम्बर वन के 150 पेटी(प्रति पेटी 180 एमएल के 48 पीस 809 लीटर) है.थाने के एएसआई विजय कुमार सिंह के र्फद बयान पर बिहार उत्पाद मद्य निषेद्य अधिनियम के स्थानीय थाने मे अवैद्य शराब मंगा तस्करी के सात कारोबारी के विरूद्ध प्राथमिकी र्दज की गई.नामजद लोगो मे जलालपुर थाना क्षेत्र के वेलकुण्डा निवाशी अभिमन्यु सिंह,खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल निवाशी कुन्दन शर्मा एंव विवेक कुमार,दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहारी चर्तुभुज निवाशी पंकज सिंह,जनताबजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर निवाशी मुन्ना सिंह,बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबबल निवाशी धुरंधर साह एंव हंसराजपुर निवाशी दीपक राय शामिल है.जिनमे शराब तस्कर विवेक कुमार एंव ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.गिरफ्तार ट्रक चालक पंजाब प्रांत के पटियाला जिले के गनैर निवाशी जनरैल सिंह है.