🔸सीवान में विद्या भारती के विद्यालयों के महिला आचार्यों का त्रिदिवसीय प्रांत स्तरीय कार्यशाला शुभारंभ🔸

🔴सीवान के माधव नगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के परिसर में शुक्रवार को लोक शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में आयोजित उत्तर बिहार प्रांत स्तरीय त्रिदिवसीय महिला आचार्य कार्यशाला का उद्धाटन विद्या भारती के अखिल भारतीय बालिका शिक्षा प्रमुख रेखा चुड़ामणि व विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप कुमार झां ने दीप प्रज्वलित कर के किया । इस मौके पर महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्राचार्या शर्मीला कुमारी भी उपस्थित थी।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रेखा चुड़ामणि ने कहा कि बालिकाएं हमारे परिवार व राष्ट्र की धुरी होती है । अगर परिवार व राष्ट्र को सही दिशा में संचालित करना है तो बालिकाओं को सुशिक्षित, स्वावलंबी व स्वास्थ्य बनाना पड़ेगा । इसलिए आवश्यक है कि हम अपने बालिकाओं को सुशिक्षित करने के लिए अपने विद्यालयों में एक सुन्दर व सुसंस्कारित माहौल प्रदान करें । उद्धाटन सत्र को क्षेत्रीय मंत्री दिलीप कुमार झां ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर कार्यशाला के लिए पधारे उत्तर बिहार के सभी सरस्वती शिशु व विद्या मंदिरों के महिला आचार्यों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या शर्मीला कुमारी ने किया । इस मौके पर महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजय हाता, सीवान के प्राचार्य श्रीराम सिंह, स्थानीय विद्यालय संचालन समिति के मंत्री
प्रेम नाथ तिवारी, कौशलेन्द्र प्रताप सहित दर्जनों की संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम )




Recent Comments