सारण :भाजपा की विशेष बैठक में बुथ कमिटी को बेहतर और मजबूत बनाने पर  दिया गया बल 
परसा /सारण 

परसा-प्रखंड के स्वराज आश्रम में परसा विधान सभा सोनपुर विधान सभा तथा  गरखा विधान सभा के शक्तिकेन्द प्रभारी, विधानसभा प्रभारी  विधानसभा विस्तारक एवम् विधानसभा प्रभारी की संयुक्त बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवम् सोनपुर के पूर्व विधायक श्री विनय कुमार सिंह शामिल हुए।अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत मंडल भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया। बैठक में विनय कुमार सिंह ने शक्तिकेन्द प्रभारियों को यथाशीघ्र बुथ कमिटी बनाने प्रत्येक बुथ पर पन्द्रह दिन पर बुथ समिति का बैठक प्रत्येक बुथ पर प्रत्येक माह प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करने एवम् पार्टी फंड के लिए घर घर से धन संग्रह करने हेतु विस्तार से जानकारी दिया। बैठक में जिला महामंत्री रंजीत कुमार सिंह धर्मेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष श्री निवास सिंह जयशंकर बैठा निरंजन शर्मा श्री बलिराम तिवारी जिला मंत्री बलिराम तिवारी संजय कुमार चौबे एवम् सभी मंडल अध्यक्ष एवम् शक्तिकेन्द प्रभारी आदि शामिल थे।