वैशाली :जिला जद (यू.) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की बैठक मानव श्रृंखला को लेकर सम्पन्न 
✍न्यूज़ इनपुट -प्रेम कुमार 
हाजीपुर 

वैशाली जिला जिला जद (यू.) कला-संस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सैयद अबु जैद उर्फ़ जैद सुगम की अध्यक्षता में भैरोपुर में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई ।  बैठक का संचालन कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बिट्ठल नाथ सूर्य ने की । 
बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनिल कुमार चौरसिया, बिदुपुर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, वैशाली जिला सचिव अमरेन्द्र साह, बिहार प्रदेश कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जनार्दन सिंह बैठक में उपस्थित हुए । 
कार्यक्रम का शुभारंभ बिदुपुर प्रखण्ड कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष वीरचन्द्र राम द्वारा गाय बिहार गान से हुआ । तबला वादन मो. ताहिर ने किया ! उसके बाद दहेज़ गीत नवल किशोर सिंह सुमन और बाल-विवाह दहेज प्रथा के गीत अमित झा के गाये हुए गीतों ने शमा बांधा । 
आए हुए अतिथियों ने आगामी 21 जनवरी 2018 को नशा मुक्ति, बाल-विवाह, दहेज मुक्ति को लेकर बनाए जाने बाला विशाल मानव श्रृंखला के हिस्सा बनने के लिए कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के साथियों को सहभागिता निभाने के लिए कहा । 
आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम नशा मुक्ति बाल-विवाह दहेज़ मुक्ति जैसे कुरीतियों के खिलाफ़ मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान को सफल बनाने के लिए किया गया ।  सभी उपस्थित साथियों ने इस आयोजन में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया ! साथियों ने दहेज न लेने न देने का भी संकल्प लिया । 
बैठक में मुख्य रूप से कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सैयद अबु जैद उर्फ़ जैद सुगम, अनिल कुमार चौरसिया, राजेश्वर प्रसाद मुकेश, अमरेन्द्र साह, जनार्दन सिंह, विट्ठल नाथ सूर्य, उमाशंकर प्रसाद सिंह अधिवक्ता, नवल किशोर सिंह सुमन, डॉ. सुरेन्द्र सहनी, वीरचन्द्र राम, मो. कलाम, मो. ताहिर, सीमा कुमारी, योगेश कुमार योगी, अमित झा, रमेश जी, जवाहर सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार, सोनू भगत आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।