परिजनों से मिल सांत्वना देते तरैया विधायक मुंद्रिका प्र यादव

तरैया (सारण) : चैनपुर गांव के एक युवक की जम्मू में संदेहास्पद मौत हो गयी है।जिसका शव जम्मू के बड़ी ब्रहमणा रेलवे स्टेशन और वहाँ के पुलिस को मिली है।मृतक चैनपुर गांव निवासी पंच सदस्य सुरेश राम का 21 वर्षीय पुत्र अमर कुमार है।जो जीविकोपार्जन के लिए किसी ठीकेदार के माध्यम से जम्मू में कमाने गया था।जिसकी वहाँ मौत हो गयी है।पिता ने ठीकेदार पर हत्या करवाने की आशंका जताई है।पिता का कहना है कि जरूर मेरे बेटे की हत्या हुई है।सरकार से इसकी जाँच की मांग की है।मृतक दो भाई है।जिसमे सबसे बड़ा भाई मृतक अमर और छोटा भाई सचिन है।परिवार के परवरिश के लिए वह कुछ महीने पूर्व ही जम्मू गया था।जहाँ किसी निजी कम्पनी में मजदूरी करता था।पिता ने कहा कि दो-तीन माह से ठीकेदार पैसा नहीं दे रहा था जिस कारण वह दीपावली और छठ में घर नहीं आ सका है।परिजनों के अनुसार रविवार की रात्री जम्मू के बड़ी ब्रम्हणा रेलवे स्टेशन पर अमर का शव जीआरपी पुलिस को मिला जिसकी शिनाख्त आधार कार्ड और मोबाइल से की गयी ।वहाँ की पुलिस ने तरैया थाने को सूचित किया फिर थाना द्वारा परिजनों को सूचना मिली।मृतक की माँ रंजू देवी घटना की खबर सुनते ही बेहोश हो गयी।और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय चैनपुर गाँव पहुँचे और मृतक के परिजनों से मिलकर सान्त्वना दिया।उक्त मौके पर विधायक के सचिव अशोक राय,मुन्ना कुमार यादव,मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव,मुन्नीलाल राय,देवनाथ राम,युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष शशि रंजन यादव,सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।