सारण :बैंकर्स कमिटी की बैठक में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
प्रखंड कार्यालय परिसर में बैंकर्स कमिटी द्वारा आयोजित स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड व जीविका समूह से संबंधित ऋण कैम्प का आयोजन  किया गया.  जिसका उद्धाटन अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उक्त कैंप में दर्जनों छात्र – छात्राओं ने क्रेडिट कार्ड व  शिक्षा लोन के लिये आवेदन लिए गए. वहीं जीविका समूह से संबंधित महिलाओं ने भी ऋण के लिए आवेदन दिया. जिनकी मौके पर ही ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गयी. विभिन्न बैंकों द्वारा जीविका के पांच समूहों को 2:5 लाख( ढाई लाख)ऋण की स्वीकृति दी गयी. वही छात्रों में डिम्पल कुमारी ,निक्की कुमारी, शिल्पी कुमारी ,खुशबू कुमारी, रंजीत कुमार ,श्रवन कुमार , पुरूषोतम कुमार  व अनिकेत कुमार आदि शिक्षा लोन के लिए आवेदन दिया. उक्त मौके पर अमनौर सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रवंधक एसबीआई के फील्ड ऑफिसर राजू प्रसाद ,   राजेश कुमार ,जीविका के अधिकारी ओमप्रकाश सिंह,  उतर बिहार ग्रामीण बैंक अमनौर, रसुलपुर ,पैगा, बसतपुर ,काटसा  आदि  के अधिकारी उपस्थित थे.