सारण :ट्रेन से कट कर एक अज्ञात युवक की मौत
****************
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 

डोरीगंज /सारण 
छपरा सोनपुर रेलखंड के विष्णुपुरा व रौजा ढाला के मध्य शेरपुर गाँव के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई
घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जाती है सूत्रो के मुताबिक युवक ब्लू जींस व सफेद धारीदार टी शर्ट पहने हुआ था वही घटना की सूचना मिलते ही रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई किन्तु स्थानीय स्तर पर लोगो के द्वारा लाश की पहचान अज्ञात ही बना रहा
वही मृत युवक के बारे मे मौजूद लोग कई तरह के अनुमान लगाते नजर आए कुछ लोग ट्रेन से गिर युवक को हादसे का शिकार बता रहे थे तो कुछ के द्वारा सुसाईड को लेकर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा था लोगो का मानना था कि यदि स्थानीय स्तर की बात होती तो अब तक यह मामला सामने आ गया होता 
वही इस घटना को लेकर लोगो के बीच अलग अलग कई तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म था सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दिन के 12 बजे तक लाश ट्रैक पर ही था