सारण :बिजली पोल से टकरा बाइक सवार घायल
परसा:मकेर परसा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मध्य विद्यालय के समीप एक बाइक चालक बिजली के पोल से टकरा गया।जिससे युवक बुड़ी तरह घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पहुँच घायल युवक अंजनी मठिया गांव निवासी योगेन्द्र राय का 22 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार राय को अचेत अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया।पटना ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात्री में युवक परसा बजार से अपने बाईक से घर लौट रहा था।कि फतेहपुर विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर बिजली की पोल में टकरा गया।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।