सारण :काजीपुर उच्च विधालय के संस्थापक की मनी 44 वी पुण्यतिथि -:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के काजीपुर गाँव स्थित उच्च विधालय काजीपुर के प्रांगण मे विधालय के संस्थापक स्व रामदेव रावत की 44 वी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनायी गयी ।
इस अवसर पर सर्व प्रथम आगत अतिथियों ने स्व रावत के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
वही इस अवसर पर अपने संबोधन मे विधालय के प्राचार्य सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि स्व रावत एक महान व्यक्ति थे । उन्होंने चन्दा इकट्ठा कर विधालय की स्थापना की एवं इलाक़े मे शिक्षा का अलख जगाया ।
वही अपने संबोधन मे स्व रावत के प्रपौत्र रजनीश कुमार ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला साथ ही विधालय मे शिक्षा समिति के गठन नही होने पर चिन्ता जाहिर की और माँग कि की जल्द से जल्द समिति का गठन किया जाए जिससे की विधालय का विकास हो सके ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से मंतोष कुमार शिक्षक विक्की कुमार , कुन्दन कुमार, बेली कुमार , शिला कुमार , सत्यम कुमार सहित विधालय के शिक्षक एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मंतोष कुमार ने किया ।