
अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के मनोरपुर झखड़ी बाजार से पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान आपाची बाइक पर सवार तीन युवकों कट्टे के साथ गिरफ्तार किया. इस मामले में अमनौर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में बुधवार की दिवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के मनोरपुर झखरी बाजार पर मौजूद थे तभी सामने से आ रही आपाची पुलिस को देख बैक कर भागने लगा तो पुलिस की नजर बाईक पर सवार पड़ते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाईक सवार को खदेड़कर पकड़ा .पकड़े गये युवकों की तालाशी जब लीयी तो हक्का बक्का रह गया जब दो युवको के पास से दो लोडेड कट्टा कमर से बरामद किया. जबकि बाइक का कागजात भी उनलोगों के पास नहीं थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में मढौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के सोनू गिरी, बिक्रमपुर के राजकुमार सिंह व मढौरा खुर्द के विशाल कुमार का नाम शामिल है.पुलिस ने बताया कि सोनू व राजकुमार के पास से एक एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया वहीं बाइक को भी जप्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जा रही है .इन सब का अपराधिक इतिहास खंघाला जा रहा है .वहीं जानकारी हासिल की जा रही है कि तीनों कही लूट की योजना तो नहीं बना रहे थे .पकड़े गये तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायगा.




Recent Comments