सारण :नगरा में समाजवादी पार्टी का चलाया गया सदस्यता अभियान.
#अयूब रजा 

नगरा : 
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जिला संयोजक रामनरायन यादव के अध्यक्षता में नगरा क्षेत्र का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया एवं पार्टी के विचार धारा को प्रचार प्रसार हेतू प्रखंड क्षेत्रो में भ्रमण किया गया जिसमे विभिन्न गांव के लोगो से जिला और समाजवादी पार्टी का सदस्यता ग्रहण करने के लिए आग्रह किया गया.वहीँ भ्रमण के दौरान यात्रा की सरकार के कार्यकर्ताओं से सभी लोग आक्रोश में है आज गरीबो तक सरकार का योजना नहीं पहुच पा रहा है ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी को मजबूत करे आम गरीबो लोगो की आवाज उठाया जायेगा.भ्रमण में राम बबन महतो,इमाम अंसारी,रामजन्म प्रसाद,डॉ कमल यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे.