करोड़ की लागत से बनने वाली एक दर्जन पीसीसी सड़क का दरौंदा विधायक व्यास सिंह के द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन संपन्न

विकास के मानचित्र पर दरौंदा को स्थापित करना मेरा लक्ष्य : व्यास

✍️नवीन सिंह परमार

सीवान : दरौंदा की जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास के लिए अपना प्रतिनिधि चुना है । मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि विकास के मानचित्र पर दरौंदा क्षेत्र का नाम स्थापित हो ।

उक्त बातें दरौंदा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने रविवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा । उन्होंने कहा मेरी इच्छा है कि बिहार में जब भी विकसित विधानसभा क्षेत्र की चर्चा हो तो उस समय दरौंदा का नाम एक उदाहरण के तौर पर लिया जाए ।

इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि विरोधियों की बहकावे में आने की जरूरत नहीं है । दरौंदा के विधायक व्यास सिंह हैं, और भविष्य में भी यहीं विधायक रहेंगे ।

👉करोड़ों की योजनाओं का हुआ शिलान्यास व उद्घाटन

रविवार को विधायक श्री सिंह ने दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर के दरौंदा, हसनपुरा व सिसवन प्रखंड के विभिन्न गांवों सरकार के द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जाने वाली लगभग एक दर्जन सड़क का उद्घाटन व शिलान्यास किया ।

गौरतलब हो कि रविवार को विधायक श्री सिंह ने हसनपुरा प्रखंड के लहेजी गाँव में अशोक साह के चिउरा मिल से मुरारी सिंह के घर होते हुए जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण का शिलान्यास , लहेजी गाँव के लहेजी मठिया में हंसनाथ साहके घर से रवि शर्मा के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण का शिलान्यास, मंद्रापाली पंचायत के तिलौता रसूलपुर में स्व. रामायण सिंह के घर से पूरब की ओर धानाडीह मंदिर जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण का शिलान्यास , हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के महुअल महाल में फुटानी मोड़ से अजय पाण्डेय जी के घर जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास, हसनपुरा प्रखंड के मंद्रापाली पंचायत के मंद्रापाली बड़का टोला मे नथु साह जी के बथान से बघउत बाबा स्थान की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसका उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के साथ संयुक्त रूप से किया ।

वहीं सिसवन प्रखंड के चैनपुर में डाक्टर पालबाबु के घर से मियाँ टोली-दलित बस्ती की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास तो चैनपुर मुबारकपुर में सच्चिदानंद शर्मा के घरसे गैस एजेंसी तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य
के उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव जी के साथ किया ।

रविवार को ही सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के रामगढ़ में रामाशंकर राम के घर से बरवां घाट जाने वाली पीसीसी सड़कके निर्माण कार्य का शिलान्यास व बच्चा सिंह के घर से महेन्द्रनाथ धाम मंदिर तक जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य
के शिलान्यास किया ।

इस मौके पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें ।