छपरा : सारण जिला साइकिलिंग संघ द्वारा छपरा नगर इकाई का गठन सोमवार को किया गया। इस दौरान छपरा सदर इकाई की ओर से बालिका दिवस के अवसर पर छपरा हवाई अड्डा के मैदान में साइकिलिंग प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया, जिसमें अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। संघ के पदाधिकारियों को इसके लिए आवश्यक जिम्मेदारी दी गई। जिला सचिव प्रभातेस पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें संजीव चौधरी को नगर अध्यक्ष, प्रणव सिंह – उपाध्यक्ष, अमन सिंह -सचिव, ब्रजेश सिंह- संयुक्त सचिव, प्रकाश कुमार- कोषाध्यक्ष, कौशल सिंह- मीडिया प्रभारी, राजेश सिंह व शेखर सिंह- संरक्षक, मयंक सिंह, शमशेर खान,दीपक कुमार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए । इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया की नगर इकाई के गठन होने से नगर के अंदर प्रत्येक दो महीने पे एक बार प्रखण्ड स्तर के साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।