सारण :तरैया में एसएसबी के जवानों ने छात्र-छत्राओ के बीच किया प्रतियोगिता का आयोजन
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:20मार्च 2018:
सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत एसएसबी के जवानों ने आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया।

जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।तीन किलोमीटर बालिका मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सूजा कुमारी,द्वितीय कुशुम कुमारी, तृतीय सुनीता कुमारी तथा चौथा स्थान पिंकी कुमारी ने प्राप्त किया।पाँच किलोमीटर बालक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अमृतेश कुमार,द्वितीय अजय कुमार,तृतीय पिन्टू कुमार तथा चौथा स्थान अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया।पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम अभिमन्यु कुमार तथा द्वितीय स्थान गोल्डी कुमारी ने प्राप्त किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम नंदनी कुमारी तथा द्वितीय स्थान आनंद कुमार ने प्राप्त किया।उक्त मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर शिव सिंह, एसआइ एस. के.चकमा,डीबी छत्री, एसएसआई हरिकांत मौर्या,एसएसबी जवान आकाश कुमार सिंह,प्रविन्द्र कुमार निगम,कल्याण दास, पुष्पेंद्र कुमार,निर्देश सुरेश,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ,एचएम धीरेन्द्र कुमार,धनेश्वर सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments