किशनगढ़ एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर सोशल मिडिया पर छिड़ी बहस 
आखिर नाम में क्या रखा है
आज़ाद नेब एडिटर दैनिक खोज खबर राजस्थान 
जयपुर 4 मई। अजमेर किशनगढ़ के एयरपोर्ट को लेकर नामकरण की जो प्रतियोगिता चल रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है यह एक नया हिंदू मुस्लिम विवाद पैदा होने की तैयारी में है अजमेर जो की एक बहुत शांति प्रिय शहर है और यहां आज तक कभी दंगे नहीं हुए सिवाय एक बार के जब बाबरी मस्जिद कांड हुआ था उस वक्त यहां कुछ वारदात हुई थी और उसमें एक बार कर्फ्यू लगा था सिर्फ उसके अलावा अजमेर में आज तक का इतिहास है कभी दंगे नहीं हुए कभी करफ्यू  नहीं लगा , अजमेर अमन चैन पसंद और शांति प्रिय शहर माना जाता है  परंतु नामकरण के बहाने जिस तरह से शहर की शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है वह अच्छा नहीं है
कोई  कहता है ख्वाजा गरीब नवाज एयरपोर्ट रखें  ,कोई कहता है पृथ्वीराज चौहान एयरपोर्ट , कोई कहता है वीर तेजाजी  एयरपोर्ट रखे ,  कहीं-कहीं से अजयमेरु को लेकर भी आवाज आ रही है , कहीं कहीं से आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर एयरपोर्ट रखने की आवाज उठ रही है , जाहिर है हर एक संप्रदाय हर एक समुदाय अपने अपने नाम आगे चलाने की कोशिश करेगा परंतु यहां एक ऐसा नाम रखने की जरूरत है जो सर्व समाज सर्व जनों को साथ ले कर चले और किसी की भावनाओं को आहत ना करें क्योंकि नामकरण एक  बड़ा मुद्दा हो चुका है और कभी कभी ये बहुत बड़ा मुद्दा  भी हो जाता है , 
मेरा सुझाव है अजमेर एयरपोर्ट का नाम अजयमेरू एयरपोर्ट होना चाहिए क्योंकि अजयमेरू प्राचीन नाम अजमेर शहर का था और इस नाम पर किसी को कोई एतराज नहीं होगा ना पृथ्वीराज चौहान के नाम पर होना चाहिए न ख्वाजा साहब के नाम पर होना चाहिए ना ब्रह्मा जी के नाम पर होना चाहिए ना तेजाजी के नाम पर किसी नाम पर नहीं होकर यह सिर्फ अजयमेरू होना चाहिए जिससे कि  शहर में शांति बनी रहे,  कहीं ऐसा ना हो कि कुछ लोग नामकरण के बहाने अपनी रोटियां सेक लें और शहर का भाईचारा  हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाए इससे पहले कि ऐसा हो जाए इस बात को तुरंत खत्म कर देना चाहिए और उसका नामकरण कर दिया जाना चाहिए 
हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किशनगढ़ का कोड v i kg अलौट कर दिया है परंतु यह सिर्फ कोड है एयरपोर्ट का नामकरण अभी बाकी है और सरकार जितना जल्दी इस बात को सुलझा देगी उतना ही अजमेर के लिए अच्छा होगा
ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि जो सर्वे कराया जा रहा है वह कोई शरारती तत्वों द्वारा और सिर्फ मजाक के लिए चलाया जा रहा है परंतु सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और ऐसे तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए क्योंकि इस तरह की घटनाओं से शहर में अमन-चैन और शांति पर फर्क पड़ता है इसीलिए इस तरह की चीजों पर कभी भी चुप नहीं रहना चाहिए और ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार  किया जाना चाहिए