
सारण :बैठक कर बीडीओ ने सरपंच के अधिकार एवं कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
प्रखण्ड के चैनपुर निरीक्षण भवन में रविवार को तरैया सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न हुई. अध्यक्षता तरैया सरपंच संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने किया.बैठक में उपस्थित तरैया बी डी ओ राकेश कुमार सिंह ने उपस्थित सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों को उनके अधिकार व कर्तव्य का पाठ पढ़ाया. ग्राम कचहरी के नियम कायदे का विस्तृत जानकारी दिया.उन्होंने कहा कि आप सब पुस्तक का अध्ययन करें. कारण की ज्ञान हीं शक्ति है. कायदे कानून की जानकारी बहुत ही आवश्यक है. साथ हीं न्यायमित्र व ग्राम कचहरी सचिव से आवश्यक कार्य लेने का भी आग्रह किया.लापरवाही करने वाले सचिव व न्यायमित्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखने की सलाह दी. बैठक में उपस्थित नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सर्वप्रथम सभी सरपंचों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात ग्राम कचहरी से संबंधित आवश्यक सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वे ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों को निबटारे के लिये संबंधित सरपंच के पास हस्तगत करेंगे.उन्होंने आवश्यक धारा व उपधारा की जानकारी दी। साथ हीं शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू करने में पुलिस को सहयोग करने की अपील किया. बैठक में सरपंचों ने भी अपनी समस्या से पदाधिकारी द्वय को अवगत कराया. जिसके निदान के लिए पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया। मौके पर संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, संरक्षक सुनिल कुमार तिवारी, सरपंच हरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, शत्रुघ्न सिंह, नितेश कुमार, प्रेमचंद्र शर्मा, बिगन राय, उमेश सिंह, कन्हैया मांझी, ललन राम, टुनटुन प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments