सारण :डोरीगंज से फरार प्रेमी युगल बरामद
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“”””””””””’
प्रेम प्रसंग के एक मामले मे सप्ताह भर पूर्व घर से फरार प्रेमी जोड़े को गुप्त सूचना के आधार पर डोरीगंज पुलिस ने बरामद कर लिया पुलिस के मुताबिक दोनो प्रेमी जोड़े कलकत्ता से पुन: छपरा आए थे और फिर ऑटो पकड़ छपरा की ओर जा रहे थे जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही ऑटो का पीछा कर पुलिस ने दोनो को धर दबोचा पुलिस सूत्रो के मुताबिक प्रेमी युवक को फिलहाल हिरासत मे रखा गया है वही लड़की जो कि अभी नाबालिग है का मेडिकल जांच हेतु छपरा भेजा गया है जिसका 164 का ब्यान कल दर्ज कराया जाएगा
मामला डोरीगंज थानाक्षेत्र के भैरोपुर गाँव की है इस संबंध मे भैरोपुर गाँव निवासी नाबालिग युवती के पिता के द्वारा पड़ोस के ही लालबाबू चौरसिया के पुत्र राजा कुमार उर्फ प्रियांशु दोनो पिता पुत्र व युवक की माता समेत युवती के पिता के द्वारा एक अन्य व्यक्ति हरिप्रसाद चौरसिया को भी नामजद कर नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी 1 मई 018 को दर्ज कराई गई थी। जिसमे नाबालिग युवती के पिता ने बताया है कि गत 1 मई को उसकी 14 वर्षीय लड़की डोरीगंज बाजार से घर के लिए कुछ जरूरी समान की खरीदारी करने गई थी जहाँ से उक्त अभियुक्तो के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि युवक को हिरासत मे लेकर युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया है जिसका 164 का ब्यान कल दर्ज होगा ।




Recent Comments