सारण : छ:लाख रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट का विधायक ने किया उद्धाटन

अमनौर प्रखंड के रसुलपुर गांव स्थित बड़ा पोखरा पर छः लाख रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने फिता काटकर किया. गुरुवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित सीढ़ी घाट का उद्धाटन करने के दौरान विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि अमनौर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में चौतरफा विकास कार्य का लक्ष्य रखा गया है. जिसको लेकर कार्य चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अह्वान सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. बिहार में नीतीश कुमार व सुशील मोदी की नेतृत्व में बिहार में सभी क्षेत्रों में विकास की परचम लहरा रही है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से बच्चा ठाकुर, जीतेन्द्र सोनी, सीताराम पाण्डेय, अंसारी मिंया, जवाहीर साह, शत्रुघ्न पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय आदि लोग शामिल थे.