सीवान :आधार के विवाद मे दो घायल 
मैरवा – 
थाना क्षेत्र स्थित नवतन मोङ पर मंगलवार के दिन में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई ।जिसमे दोनो पक्षो के लोग चोटिल हुए ।वही एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने के संबंध मे लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी मुङियारी निवासी दिलीप साह ने बताया कि मेरा भाई विशाल कुमार नवतन मोङ स्थित यादव प्रिंटिंग प्रेस एवं इंटरनेट सेवा दुकान पर आधार कार्ड ले जाने के लिए पहुंचा रुपये पूर्व में ही जमा कराए गए थे। उसी को लेकर दुकानदार रविन्द्र यादव से तू तू  हो गई दुकानदार द्वारा जाति सूचक शब्दो के साथ अपशब्द गाली – गलौज दिया गया। नबालिक द्वारा विरोध करने पर घटनास्थल पर मौजूद दुकानदार के  रिश्तेदार गोपालचक निवासी प्रभू यादव सहित सागर यादव,  तूषार यादव, व संजीव यादव ने मिलकर जमकर पिटाई कर दिया ।बीच बचाव करने वाले भी चोटिल हुए ।उसी वक्त प्रभू यादव के  पिस्तौल से निकली गोली कनपटी से होते गुजरी विशाल को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।वही संजय साह के ऊपर  रविन्द्र यादव ने धारदार हथियार से हमला कर दिया ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलो का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है ।मामले के बारे में थानाध्यक्षा पूनम कुमारी ने बताया कि मामला सामने आया है  ।जांच चल रही है ।