सारण :ठंड से महिला की मौत 
#हरीकीशोर सिंह 
मशरक 
मशरक पश्चिमी पंचायत के महादलित बस्ती के स्व०विलास मुसहर की 58 वर्षीय पत्नी देवकलिया  देवी की ठंड लगने से मृत्यु हो जाने की खबर है ।देवकलिया की मृत्यु के बाद  परिवार वालों का हाल बेहाल है ।बीमारी से ग्रसित उसकी पुत्रवधू  शनिचरी देवी ने कहा कि अब परिवार के समक्ष भोजन का बड़ा संकट आ गया हैं ।परिवार वालों ने बताया कि देवकलिया रात मे शौच करने गई थी ।इसी बीच ठंड लग गई ।शौच करने के बाद घर मे कापते हुए आई ।हाथ धोने के बाद जब घर मे जाने लगी तो गिर पड़ी परिवार वालों ने उठाकर बिछावन पर सुला दिया ।रातभर ठंड से कांपती  रही ।महादलित बस्ती के गरीब व असहाय परिवार के देवकलिया देवी का गरीबी के कारण समय पर ईलाज नहीं हो पाया ।सुबह मे वह जगी नहीं उसकी रात मे ही मौत हो चुकी थी ।उसकी मौत की सूचना पर जदयू के जिला महासचिव गौतम सिंह ने मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा मुआवजा राशि देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाएं जाने की मांग जिला प्रशासन से की हैं ।