अवतार नगर मे पीकअप वैन की चोरी-
डोरीगंज-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक पिकअप चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबध में मठिया निवासी मोहम्मद वकील ने अवतार नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वे अपना पिकअप अपने टेंट हाउस के पास लगाकर सोने चले गये थे। सुबह जब जग कर अपने टेंट हाउस पर आया तो मेरा पिकअप गायब था।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उचित कारवाई की जा रही है।