संयुक्त निगरानी मिशन के आगमन पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सिविल सर्जन

पानापुर (सारण)मंगलवार को स्थानीय पीएचसी पहुंच सिविल सर्जन मधेश्वर झाॅ ने संयुक्त निगरानी मिशन के आगमन पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।मालूम हो कि गुरूवार 12/12/2019 को अमेरिका से WHO के पदाधिकारी संयुक्त निगरानी मिशन के तहत तुर्की तथा धेनुकी गाँवों का भ्रमण करेंगे।जिसमें विभिन्न प्रकार के बीमारियों के यथा कालाज्वार के रोगियों के संबंध में विशेष जाँच पड़ताल करेंगे ।सीएस मधेश्वर झा ने तैयारियों को ले पीएचसी कर्मियों को कई दिशा निर्देश दीए ।साथ हीं पीएचसी के सभी क्रियाकलापों यथा दवा वितरण, जाँच घर आदि का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुझाव दिया।सीएस के साथ जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ0 दिलीप कुमार, भीबीडी कन्सलटेन्ट सुधीर कुमार, केटीएस नेशाब आलम मौके पर मौजूद थे।




Recent Comments