सारण जिला विद्यालीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का विजेता बना मढ़ौरा

छपरा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल के विकास एवं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु सारण जिला विद्यालीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का फाइनल मुकाबला मढ़ौरा और दिघवारा के टीम के बीच छपरा में खेला गया।गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस आयोजित फाइनल मुकाबला मे मढौरा जोन के मढौरा प्रखंड और सोनपुर जोन के दिघवारा प्रखंड बीच छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में खेला गया ।जिसमें मढौरा जोन के मढौरा प्रखंड का टीम पेनाल्टी सूट के जरिए 4 – 1 से विजेता बना।निर्धारित समय में दोनों टीम एक- एक गोल से बराबरी पर थे। खिलाड़ियों का उत्साह बढाने के लिए मढौरा जोन के खेल समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह, मढौरा बीआरसी के लेखापाल अखिलेश्वर सिंह, टीम के कोंच प्रभाकर कुमार, खेल प्रेमी सोनू सिंह उपस्थित थे।पुरस्कार वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण अजय सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,समग्र शिक्षा सारण अमरेन्द्र गौड़, सुरेश सिंह द्वारा किया गया ।मढ़ौरा की टीम को मिली जीत पर मुख्य पार्षद ललन राय ,पार्षद प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह, समाजसेवी जेपी सिंह, ब्रज किशोर सिंह, ब्रजेश सिंह उर्फ गुटुक सिंह समेत अन्य लोगों ने भी मढ़ौरा के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर बधाइयां दी है।