दाउदपुर में हुए सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, मृतकों में एक महिला भी
संवाददाता, दाउदपुर :
छपरा सिवान एनएच पर दाउदपुर व एकमा के बीच मे हुवे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। एनएच पर यह हादसा भोला ढला के निकट हुआ बताया जाता है। घटना शनिवार की रात्रि तकरीबन 11 बजे की है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बोलेरो व कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी है, तीनो मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के टेटीहा टोला निवासी शिवनाथ सिंह, विद्यार्थी सिंह व महिला जानकी देवी बतायी जाती है।
घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है।