Θ बेतिया – बगहा :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में स्काउट्स वॉलेंटियर्स को प्रशिक्षणोंपरांत दी गई दीक्षा

बगहा
14 अगस्त 2019

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

बगहा : नगर के DM एकेडमी में चल रहे स्काउट प्रशिक्षण का आज समापन हुआ तत्पश्चात स्काउट के प्रशिक्षु बच्चों को प्रशिक्षण समाप्ति के बाद प्रशिक्षक राजबलि यादव द्वारा दीक्षा संस्कार दिया गया। बच्चों ने अग्नि को साक्षी मानकर शपथ लिया। प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद, स्काउट मास्टर सुनिल कुमार ने बच्चों को स्कार्फ पहनाया तथा सभी बच्चों को अपने हाथ से मुँह मीठा कराया। स्काउट की ट्रेनिंग में बच्चों को विषयगत जानकारी के साथ साथ अनुशासन, देशभक्ति आदि का पाठ पढ़ाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर खुश नजर आए एवं उनके अंदर देशभक्ति की भावनाएँ उमड़ रही थी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक (NCC) सुभाष प्रसाद ने बच्चों की कला देख उनकी सराहना किया एवं जीवन में अनुशासन को आत्मसात करने की बात कही। वहीं स्काउट मास्टर शिक्षक सुनिल कुमार ने स्काउट प्रशिक्षण को जीवनोपयोगी बताया एवं कहा स्काउटिंग पर्यावरण तथा जीव जंतुओं के प्रति स्नेह, समर्पण की भावना एवं जीवन जीने की कला है। मौके पर प्रशिक्षक राजबलि यादव, प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद, स्काउट शिक्षक सुनिल कुमार, संगीत शिक्षक, विद्यालय कर्मी राजन पाण्डेय, पूर्ववर्ती स्काउट्स, छात्र एवं अन्य उपस्थित रहे।