सारण जिला जनता दलयू के संगठन चुनाव हेतु प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

छपरा : छपरा परिसदन मे जदयू के सारण जिला निर्वाची पदाधिकरी संतोष कुमार महतो जिला प्रवेक्षक बिनोद राय के द्वारा सभी प्रखंडों के नीर्वाची पदाधिकरीयो एवम प्रखण्ड प्रवेक्षको को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर मे सारण जिला जनता दल यू के सभी पीठासीन पदाधिकरी को भी प्रशिक्षण दिया गया । शिविर मे जिले के सभी पंचायतो में 28अगस्त 19 से 2 सितंबर 19 तक चुनाव कराने की तिथि घोषित की गई ।पंचायत चुनाव के बाद 03 सितंबर 19 को प्रखण्ड स्तरीय वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा । उसके बाद दिनांक4 सितंबर 19 से 8 सितंबर 19 तक जिला के सभी प्रखंडों मे प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव कराने की घोषणा की गई । फिर 9 अगस्त 19 को जिला स्तरीय वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा ।उसके बाद 20 सितंबर 19 से 14 सितंबर 19 तक जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने का घोषणा किया गया। प्रशिक्षण शिविर के बाद अंत मे एक शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्रा एवम भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया गया इस संगठन के प्रशिक्षण शिविर मे पूर्व विधायक छोटे लाल राय ,राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य बैजनाथ प्रसाद विकल , सभी प्रखण्ड निर्वाचि पदाधिकरी एवम प्रवेक्षक उपस्थित हुये।