
मढ़ौरा(सारण)। वुधवार की देर शाम नगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने संदेह पर शराब धंधेबाज का पीछा किया तो कारोबारी ने स्प्रीट भरा 40लीटर का गैलन और बाइक छोड़ भाग गया। बाद में पुलिस ने गांधीनगर मुहल्ले की गली से फेंकी गई स्प्रीट भरा गैलन और बाइक को बरामद कर थाने ले गई। मामलें में बताया गया कि पुलिस संध्या गश्ती में थी कि अंबेडकर पार्क की ओर से बाजार की तरफ आ रही थी कि आगे एक बाइक पर सवार दो लोग एक बोरी में गैलन ढक कर कैरी कर रहे थे।पुलिस ने संदेह होने पर पीछा करना चाहा तो धंधेबाज ने गांधीनगर मुहल्ले के गली में घुस गए और अपनी बाइक और स्प्रीट भरा गैलन फेंक अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल फरार हो गए।इसकी जानकारी मुहल्ले के लोगों ने थाने को दी तो स्वयं सांध्य गश्ती में इंस्पेक्टर अरबिंद कुमार के नेतृत्व में पीछा कर रही पुलिस दल ने पहुंच बाइक और स्प्रीट भरा गैलन बरामद कर थाने ले गई।




Recent Comments