सारण :छात्र संगठन आर एस ए ने फूंका कुलपति का पुतला

#संजय पांडेय की रिपोर्ट
छपरा (वि वि) :राजेंद्र महाविद्यालय इकाई के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रति कुलपति का पुतला फूंका गया। मालूम हो कि संगठन के 9 दिन चलाए गए आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा मंडल की बैठक में निर्णय लिया कि 5 दिनों के अंदर स्नातक एवं स्नातकोत्तर का परीक्षा शेड्यूल जारी कर देगा लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने धोखा बाजी करते हुए शैड्यूल जारी नहीं किया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने कहा कि यह कुलपति एक नंबर का झूठा है अखबार में छपने के लिए और छात्रों के आंदोलन को दिग्भ्रमित करने के लिए कुछ भी कर सकता है लेकिन संगठन इसके प्रत्येक चाल चाल को समझता है और उसके प्रत्येक साजिश को बेनकाब करेगा विश्वविद्यालय महासचिव राहुल तिवारी ने कहा कि स्नातक स्नातकोत्तर का परीक्षा शेडूल पीएचडी कोर्स वर्क तृतीय बैच में नामांकन खेल कैलेंडर एवं संस्कृति कैलेंडर जब तक लागू नहीं होता है संगठन का आंदोलन लगातार चलता रहेगा विश्वविद्यालय प्रवक्ता वेद प्रकाश ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति नए नए घोटाले करने पर लगे हैं घोटालों से फुर्सत होगी तब न यहां के छात्रों पर ध्यान देंगे 30 करोड़ के महा घोटाले मामले में बहुत बड़ी करवाई होने वाली है। जिसमे कुलपति वर्तमान कुलसचिव एक हो बहुत जल्द ही जेल के अंदर होंगे संगठन महासचिव विशाल सिंह ने कहा कि कॉलेजों से यह आंदोलन विश्वविद्यालय के और जाएगीऔर बहुत ही आक्रामक होगा पूरे सारण प्रमंडल से हजारों छात्र विश्वविद्यालय में जुड़ेंगे और संगठन के द्वारा आमरण अनशन विश्व विद्यालय कैंपस में किया जाएगा और सारी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी पुतला दहन कार्यक्रम में संगठन सचिव अजय कुमार गुप्ता अभिषेक कुमार गुड्डू कुमार कुमार मॉर्निंग कुमारी प्रीति कुमारी रोशनी कुमारी शालिनी कुमारी नेहा कुमारी पूजा कुमारी जूही समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।