जेपी विश्वविद्यालय 6 अप्रैल तक पंजीयन पर नही किया फैसला तो छात्र राजद करेगा आमरण अनशन

#रिपोर्ट -संजय पांडेय /छपरा
छपरा (वि वि) :छात्र राजद के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि छात्र राजद जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शौक्षणिक आराजकता के खिलाफ लगातार आन्दोलन करते आ रही है फिर भी जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के कानो तक जू नही रेंगता जिससे दो लाख छात्रों के घर मे जला हुआ चूल्हा बुझने को तैयार हैं। जिसको छात्र राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगी अौर छात्रों के आन्दोलन को दबाने के लिये उलुल जलुल परीक्षा संबंधित निर्णय ले रही है जिससे छात्रों का मजाक उड़ाया जा रहा है। अगर 6 अप्रैल तक पंजीयन से वंचित छात्रों का पंजीयन अौर फर्म भरने की तारीख विश्वविद्यालय द्वारा तय नही किया गया तो मजबुरन छात्र राजद जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रागण मे आमरण अनशन करने को बाध्य होगा। इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से छात्र राजद के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी बलवन्त कुमार सिंह,छात्र राजद जिलाध्यक्ष सोनू यादव,पी.सी.विज्ञान कालेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अमर बाबा,रामजयपाल कॉलेज अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,राजेन्द्र कालेज प्रभारी विक्की यादव,छात्र नेता कुन्दन कुमार,छात्र नेता प्रशान्त पाठक,छात्र नेता प्रकाश कुमार,विशवजीत सिंह,रचित भारती,रिविलगंज नगर अध्यक्ष गोलु राय,माझी प्रखण्ड अध्ययक्ष रंजन सिंह,अविनाश गोलु सहित अनेक छात्रनेता मौजूद थे।




Recent Comments