*पढ़िए…सिवान के किस गांव से एक महीने में तीन बाइकों पर चोरों ने किया हाथ साफ*
✍अखलाख अहमद
बड़हरिया (सीवान) : प्रखंड के फखरुद्दीनपुर गांव में बाइक चोरों का गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय हो गया है।बेख़ौफ़ बाइक चोरों ने आज फिर दिन के उजाले मे ही अली हुसैन की बाइक चोरी कर ली।एक माह के भीतर बाइक चोरी की यह तीसरी वारदात है।
जीबी नगर तरवारा थाना के फखरुद्दीनपुर पश्चिम पट्टी निवासी अली हुसैन ने तरवारा थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी ग्लैमर बाइक बीआर 29 एस 5552 दरवाजे पर लगी हुई थी।आज जुम्मे की नमाज पढ़ने घर के सभी पुरुष सदस्य मस्जिद गये हुए थे।जब वे लोग नमाज पढ़कर आये तो देखे कि बाइक दरवाजे पर नहीं है।
घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं।





Recent Comments