20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 15 मई को
आज़ाद नेब
भीलवाडा 3 मई।  20 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2017-18 की माह अप्रेल 2017 की प्रगति की द्वितीय स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक 15 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) के समिति कक्ष में आयोजित होगी। यह जानकारी मुख्य आयोजना अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (20 सूत्रा कार्यक्रम) प्रकाश सिंह चण्डालिया ने दी।