सारण :चार दिनों बाद बंद बीआरसी का ताला खुला

इसुआपुर 
बीआरसी इसुआपुर में कथित तौर पर अव्यव्स्था के आरोपों के सुधार किए जाने के वरीय पदाधिकारियों के आश्वासनों पर तालाबंदी के चार दिनों बाद प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने गुरूवार को स्वयं ताला खोलकर कार्य बहाल कराया .पिछले सोमवार को औचक निरीक्षण के बाद बीआरसी बंद पाए जाने पर प्रमुख ने तालाबंदी कर दिया था .कार्य बाधित होने की जानकारी मिलने पर वरीय पदाधिकारियों ने प्रमुख को व्यव्स्था में सुधार होने का आश्वासन दिया .तब जाकर गुरूवार को बीईओ ,बीआरपी तथा शिक्षक प्रतिनिधियों ने बीआरसी परिसर में प्रमुख तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की .जिसमें प्रमुख तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आरोपित व्यवस्था में कमी से संबंधित अठारह विन्दुओं पर सुधार करने का लिखित प्रस्ताव पारित हुआ .जिसमें मुख्य रूप से बीआरसी से संबंधित सभी कार्य कार्यालय में ही निष्पादित करने ,सभी स्कूलों मे एमडीम योजना शीघ्र बहाल किए जाने तथा चावल का उठाव व वितरण नियमित शिक्षकों से ही कराने ,बच्चों को यथाशीघ्र पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा उन्हें तिथिवार अंडा व मौसमी फल खिलाने ,प्रत्येक माह गुरूगोष्ठी कराने ,नि:शक्त बच्चों की सहायता राशि एक सप्ताह के अंदर शिविर लगाकर वितरित करने ,जनप्रतिनिधियों की शिकायतों की जांच कर कार्यवाही से उन्हें अवगत कराने जैसे प्रस्ताव मुख्य रूु से शामिल थे .इस मौके पर बीईओ लखेन्द्र पाशवान ,बीआरपी द्वारिकानाथ तिवारी ,लेखापाल रवीन्द्र कुमार ,बीडीसी मुकेश चौरसिया ,हरेराम राम ,विजय राय ,मिथुन प्रसाद ,उमेश ठाकुर ,राजाराम सिंह ,कमलदेव सिंह ,चईत राय ,कृष्णा राय ,शिक्षक प्रतिनिधि सुरेन्द्र राम ,संजय कुमार सिंह ,चुन्नीलाल साह ,बुन्नीलाल राय ,ओमप्रकाश गुप्ता , मुख्य रूप से शामिल थे .