सारण :वृद्धावस्था पेंशन और किरासन की मांग को लेकर धरणा 

बनियापुर (सारण) 
गरीबों के वृद्धावस्था पेंशन और किरासन की मांग को लेकर गुरूवार को मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय में घारणा का आयोजन किया। जहां गरीबों को वृद्धावस्था पेंशन और किरासन तेल देने की मांग की। जहां इस धारणा का भी कमान मुखिया पति ने ही संभाला था। मुखिया सहित लोगों ने इस योजना की लापरवाही पर सरकार के खिलाफ भी बोलते रहे।
                         मुखिया के धारणा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह ने कहा कि पिछले एक वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए गरीब दर-दर के ठोकरें खा रहे है। वही सरकार गरीबों को मिलने वाले किरासन तेल में बिना वजह कटौती कर दी है। जिससे गरीब जनता परेशान है। जहां मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ राय ने कहा कि गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए मुखिया संघ तैयार है। संघ के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद ने कहा कि गरीबों की परेशानी मुखिया को झेलनी पड़ती है। गरीब सुबह से ही दरवाजे पर पहुंच पेंशन की मांग करने लगते है। वही कई मुखिया ने डीलरों पर भी भरास उतरा। मुखिया का आरोप था कि डीलर प्रति व्यक्ति पांच किलो खाद्यान्न के बदले तीन किलो ही खाद्यान्न देता है। और इस लूट खशोट की जानकारी अधिकारियों को भी है लेकिन कोई शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। और इसका भी खामियाजा मुखिया को ही भुगतान पड़ता है। जिस मुखिया संघ के धारणा का कमान मुखिया पति ही संभाल रखे थे। जिस बैठक की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने किया। मुखिया संघ सरकार के खिलाफ भी बोलते रहे। जिस बैठक में सतुंआ पंचायत के मुखिया पति सुरेश साह, मनोपाली पंचायत के मुखिया पति मंगल सिंह, मनिकपुरा के निरज कुमार, सहाजितपुर के मुन्ना सिंह, कन्हौली मनोहर के राकेश राम के अलांवे मुखिया मनदेव चौधुर, सहाबुदिन मंसूरी सहित सैकड़ों पुरूष व महिलाओं ने धारणा प्रदर्शन में भाग लिया।