सारण :चायपत्ती के बजाय भूलवश डाला कीटनाशक, जहरीली चाय पीने से तीन की मौत 
✍सोनू कुमार सिंह 

दरियापुर (सारण)
डेरनी थाना क्षेत्र के खिरिकिया गांव में जहरीली चाय पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी । शुक्रवार की दिन एक ही परिवार के लिये मनहूस साबित हुआ । बताया जाता है की चायपति के  बजाय भूलवश कीटनाशक डाला गया । जिस चाय को पीने से दो महिला सहित एक  किशोर की भी मौत हो गई । एक ही परिवार के  तीन की मौत से गांव में मातम छा गया । मृतकों में स्व: श्याम पति राय की पत्नी 62 वर्षीय देवकली देवी एवं योगेन्द्र राय की 55 वर्षीय पत्नी छठिया देवी तथा धीरज राय का दो वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार बताये जाते  है।वही धीरज राय के बड़े पुत्र पांच वर्षीय अमित कुमार को परसा में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।