
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। सोमवार को मुख्य नगर पथ को सब्जी बाजार से जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क की बदहाली और जलजमाव से त्रस्त स्थानीय नागरिकों ने आज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चन्द्र को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों लोग और वाहन गुजरते हैं। जर्जर सड़क और जलजमाव के कारण यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं, वार्ड-15 में नाला जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में विष्णु गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, दिनेश प्रसाद,मो. असमतुल्लाह सहित कई स्थानीय व्यवसायी शामिल थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने फिलहाल जल निकासी सुनिश्चित कराई और शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है।




Recent Comments