सारण :घोघिया मे बाबा बलराम दास के मठिया परिसर मे तीन दिवसीय संत समागम का हुआ शुभारंभ
#न्यूज़ इनपुट -हरि किशोर सिंह /मशरक

मशरक (सारण)
मशरक प्रखंड क्षेत्र के घोघिया मे बाबा बलराम दास के मठिया परिसर मे तीन दिवसीय संत समागम को जय गुरु देव जय जय गुरु देव के जयकारे के साथ शुभारंभ हुआ ।तीन दिवसीय संत समागम मे संतो का जमवाडा़ जुट गया है ।

उतर बिहार के सारण ,सीवन ,गोपालगंज जिले के अलावे बिहार ,यूपी ,झारखंड ,पश्चिम बंगाल ,आसाम ,हरियाणा ,दिल्ली ,पंजाब सहित कई प्रदेशों के संत महात्माओं का जमवाडा़ लगा है ।संत महात्मा वकलकारों द्वारा 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम धुन और लय मे लोग गा रहे है ।

बाबा बलिराम दास घोघिया मठिया के संत हरेन्द्र दास एवंकार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रभू भाई ,आत्मा के प्रखंड अध्मक्ष शत्रुघ्न सिंह ,साई इन्टरप्राइजेज के प्रो०प्रकाश सिंह सिन्टू ,रामू सिंह ,विकास पाण्डेय ,बहरौली बाजार मालिक दशरथ सिंह ,डाक्टर मोहन कुमार ,पूर्व मुखिया योगेंद्र गोस्वामी,दुरगौली पंचायत के समिति सदस्य पति शशि भूषण सिंह ,रमेश सिंह ,मदन दास आदि लोग मुख्यरुप से संत समागम की सफलता मे सक्रियता दिखा रहें है ।संत समागम के दूसरे रोज सांस्कृतिक कार्यक्रमकी धूम मचेगी ।जिसमें कई कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे ।कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारा का आयोजन किया गया हैं ।गरुवार का समापन के मौके पर संत महात्माओ को सम्मानित भी करने का निर्णय लिया गया है ।