समस्तीपुर: भाजपा मोदी मिशन अगेन पीएम 2019 के प्रदेश महामंत्री ने प्रखंड का किया औचक निरीक्षण
✍न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता मोदी मिशन अगेन पीएम 2019 के प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार रंजन अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज प्रखंड का औचक निरीक्षण किया।

इस क्रम में सबसे प्रथम अस्पताल गए और वहां पर उपस्थित लोगों से उनकी समस्या जानी। अनिमियता होने पर और वहां के चिकित्सा पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार से बात करके उक्त समस्या को दूर करने की पहल कीए। तत्पश्चात विभूतिपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष जी से भी मुलाकात हुई, और कानून व्यवस्था को सुधारने और दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। और थाना अध्यक्ष के कहने पर राजीव रंजन कुमार ने खुद द्वारा गड़ाई गई बोर्डिंग का में टंकी लगाकर पूरे थाना परिसर में नल लगवा कर, और वाटर कूलिंग मशीन से लोगों को पेयजल के लिए ठंडी जल की व्यवस्था करने की बात कही। जो कि मार्च महीने तक पूरा करने की योजना बनाई गई। विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार और पंचायती राज पदाधिकारी चंद्र भूषण कुमार से मुलाकात किए, और प्रखंड मुख्यालय परिसर में जर्जर अवस्था में पड़ी भवन को हटाने की बात हुई, और प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो शौचालय और वाटर कूलिंग मशीन लगवाने पर चर्चा हुई। साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए भी चर्चा पर चर्चा हुई, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी इस अच्छी पहल पर अपना साथ देने का वादा किया। और जल्दी शौचालय बनाने के लिए जमीन मुहैया कराने की बात कही। मौके पर जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दक्षिणी अमन पराशर, उत्तरी मनोज कुशवाहा, पूर्वी बाबू साहब झा, दीपक झा, जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार अनल, समाजसेवी विशेश्वर राय, बिट्टू सिंह, कुंदन ठाकुर, विकास कुमार, संतोष झा, कुणाल कुमार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे