कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की विस्फोट में मौत एवं चालक व बॉडी गार्ड की स्थिति गंभीर
#तीन की मौत और एक की हालत गंभीर, खबर की पुष्टि नही
#दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क डेस्क

कोडरमा:
कांग्रेस कोडरमा जिला अध्यक्ष शंकर यादव की विस्फोट में मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके चालक कृष्णा और प्राइवेट बॉडी गार्ड की स्थिति गंभीर बनी हुई है
मिलीजानकारी के अनुसार चंदवारा थाना अंतर्गत ढाब थाम स्थित उनके माइंस एरिया में विस्फोट हुआ है पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंच चुकी है
बताते चले की तीन महीने पहले भी इसी जगह पर शंकर यादव पर गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया वहीं एक ड्राइवर व एक बॉडीगार्ड की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज़। सूत्रों की मानें तो घटना पूर्व नियोजित था, जिस रास्ते से शंकर यादव का गाड़ी गुजर रहा था वहां पहले से ही एक टेम्पो खड़ा था जैसे ही टेम्पो के बगल से गाड़ी गुजरा, टेम्पो सहित स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये। 24 अक्टूबर 2017 को इसी जगह पर शंकर यादव पर गोली मारकर किया गया था जानलेवा हमला, इस घटना में वह लंबे समय तक मेदांता में भर्ती रहने के बाद किसी तरह मौत के मुंह से निकले थे।