
अर्जुन भारतीय”दैनिक खोज खबर” की रिपोर्ट:-नरकटियागंज नगर परिषद अन्तर्गग आज दिनांक 16/6/2017को सभापति राधेश्याम तिवारी और उपसभाति रत्नेश कुमार उर्फ बबलू सर्राफ को पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण किया. शहर के दोनों प्रमुख नागरिकों ने कहा कि नगर स्वच्छ और सुंदर बनेगा. सभापति राधेश्याम तिवारी ने अतिक्रमणमुक्त शहर और मच्छर मुक्त शहर बनाने का ऐलान किया है. आगाज़ तो काफी बेहतर हुआ है अब अंजाम पर उनकी और लोगों की निगाहें भी टिकी हैं. शहर के प्रथम और दूसरे नागरिक के पदग्रहण के दौरान क्षेत्रीय सांसद सतीशचन्द्र दुबे की उपस्थिति काफी चर्चा में रही है. सभापति और उपसभापति के पदग्रहण के समय कार्यपालक पदाधिकारी सतीश कुमार ने अपने कार्यालय कर्मियों के साथ शहर में नवागत निर्वाचित प्रथम और दूसरे नागरिक का स्वागत किया .




Recent Comments