सारण :अवतार नगर मे मिनी ट्रक ने मारी मारुति को ठोकर , चार जख्मी-:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर हसकरी गाँव के सामने छपरा पटना मुख्य पथ पर एक मिनी ट्रक एवं मारुति की आमने सामने की टक्कर मे मारुति सवार चार लोग जख्मी हो गए ।
घटना सोमवार दोपहर की है जब पटना की तरफ से आ रही मारुति को पटना की तरफ जा रही एक मिनी ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी जिससे मारुति सवार चार लोग जिसमे एक महिला एवं चार पुरुष जख्मी बताए जाते है । सभी जख्मी लोगो को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजवाया।
घटना के बाद मिनी ट्रक का चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया ।
सुचना पर पहुँचे अवतार नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मिनी ट्रक को जप्त कर थाना लाए ।
स्थानीय लोगो के अनुसार मारुति चालक को मामूली चोट आयी है । जख्मी लोगो के विषय मे विशेष जानकारी प्राप्त नही हो सकी है ।




Recent Comments