सारण :गड़खा से कांवरिया सेवा के लिए जत्था रवाना
—-
#एक ट्रक खाद्य सामग्री और 51 सेवक भी गए

# मुरारी स्वामी। भेल्दी।
भेल्दी के सराय बॉक्स श्रीधर बाबा के आश्रम से बुधवार को देवराहा बाबा श्रीधर दास छपरहिया कावरिया सेवा आश्रम तिलैया बांका देवघर के एक जत्था रवाना हुई। जिसमें एक ट्रक खाद्य सामग्री वस्त्र और दवा थी। साथ मे कावरियों की सेवा के लिए 51 सेवक भी रवाना हुई। मौके संत श्रीधर दास जी महाराज हरि झंडी दिखाकर कर वाहन को रवाना किया। श्रीधर बाबा में बताया बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भक्त कांवरियों की सेवा के लिए भंडारा, फलहारी ,दवा और अन्य सेवा देवघर के बांका तिलैया स्थित देवराहा बाबा श्रीधर दास सेवा आश्रम के द्वारा सावन और भादो मास में निःशुल्क दी जाती है । उन्होंने कहाकि शिव भक्त शिव के समान होते है। सावन के पावन माह में शिव भक्तों की सेवा से सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण होती है।संस्थापक श्रीधर बाबा ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से छपरा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के सहयोग से देवघर में निशुल्क  सेवा शिविर चलाया जाता है। सेवा दल में  मेघनाथ प्रसाद ,डॉ उमाशंकर सिह, दीपक कुमार यादव महेश राय सुनील साह मुनींद्र लाल साह अन्य मुख्य रूप से थे।