जहर से हुई विवाहिता की मौत
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
मैरवा-सिवान
-मैरवा –
नगर क्षेत्र स्थित धाम निवासी भरत प्रसाद की इकलौती बेटी की ससुराल में हुई मौत से परिजन समेत पङोसी सकते में आ गए ।ज्ञात हो इक्कीस वर्षीय पिंकी की शादी वर्ष 14 में हुई। यद्यपि सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पूर्व में ही वहा शादी नहीं करने की सलाह दी थी इसके पिछे दो बङे कारण जो बतलाया गया वह था ससुराल पक्ष का अशिक्षित व इसका इंटर स्तर की शिक्षा साथ ही ससुराल में मैभा सासू का होना पङोसीयो के अनुसार पिंकी की शादी के साथ ही ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे नही रहे व ज्यादा समय मायका में ही ब्यतीत करती रही शादी के पूर्व से ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका का कार्य करती थी उसकी शादी उसी के दूर के रिश्तेदारी में दरौली थाना क्षेत्र के टडवा गांव निवासी रघुवंश गुप्ता से हुई ससुराल पक्ष के अनुसार मंगलवार की सुबह उसने जहर खा लिया जिसे मैरवा के निजी चिकित्सालय में लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पिंकी दो माह की गर्भस्थ थी।वही पूर्व से भी एक दो वर्षीय लङका है मौत की सूचना के साथ ही परिजनो ने पति रघुवंश, श्वसुर हरिनाथ तथा मैभा सास को आरोपित करते हुए मैरवा थाने में जहर देकर मार देने की बात कही ।स्थानीय डाक्टर ने बताया कि वह पूर्व से ही मृत आयी थी जिसे हमने बाहर से ही मृत बताते हुए जाने को कहा वही पति रघुवंश गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है व छुट्टियों में घर आया था । श्वसुर गृहस्थी कार्य करते हैं। सोमवार की शाम को परिवार में बेटे का जन्मदिन मना। व्यक्तिगत कारण को लेकर आपसी विवाद हुआ जिससे नाराज होकर जहर खा लिया। हमसब बचाने का प्रयास किये मगर नहीं बचा सके ।
थानाध्यक्षा पूनम कुमारी ने कहा कि आवेदन मिला है जाॅच चल रही है मौत का कारण जहर है सर्वविदित हुआ सूत्रो की माने तो जहर खायी या खिलायी गई दोनो ही स्थिति में पति अपने को निर्दोष साबित नहीं कर सकते जिससे सजा की प्रबल संभावना दिख रही है ।




Recent Comments