सारण के ग्रामीण क्षेत्रो मे  दुकानदार नही ले रहे एक एवं दो रुपए के सिक्के 
#**********************************#
खरीदारी मे लोगो को हो रही कठिनाई-
#********************************#
✍दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज -:
कुछ दिन पूर्व दस के सिक्को के चलन पर अफवाहो का दौर शांत होने के बाद अब दो और एक रूपये के सिक्को को लेकर अफवाहो का बाजार गर्म हो गया है देखा देखी एक नही बल्कि कई दूकानदारो के द्वारा अचानक एक और दो रूपये के सिक्के लिए जाने के सख्त इंकार के बाद लोग हैरत मे है ।
मामला सदर प्रखंड के छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित सिगहीं चौक  के समीप अवस्थित स्थायी व अस्थाई दूकानदारो की है जिनके द्वारा इन सिक्को को लेने से साफतौर पर किए गए इंकार के बाद लोगो को पता चला जबकि सिक्के नही लिए जाने के कारणो के बारे मे किसी दूकानदार के द्वारा ग्राहको को कोई संतोषजनक उत्तर भी नही दिया जा रहा पूछने पर बस यही बताया जा रहा कि नही चलेगा यदि समान लेना है तो करेंसी लेकर आओ लोगो को यह माजरा भी कुछ अजीब सा लग रहा है डुमरी गाँव निवासी शुभनारायण राय  तथा सिंगही गाँव निवासी सत्यनारायण राय  मुकेश राय आदि लोगो ने बताया कि
एक और दो रूपये के सिक्कों के बदले बहुत से दुकानदार समान देने से इन्कार इंकार कर रहे है कारण पूछो तो दूकानदार भी कुछ नही बता रहे सिर्फ यही बता रहे कि हम ज्यादा कुछ नही जानते बस आपको समान लेना है तो पाँच दस के करेंसी नोट लाओ तब खरीदारी करना इस संबंध मे डुमरी निवासी शुभनारायण राय की माने तो सिगही के बाद डुमरी व धनौरा मे भी कुछ इसी तरह की शिकायते देखने को मिली जिनके मुताबिक कुछ दूकानदार जो सिक्के ले रहे है वही जब ग्राहको को दे रहे तो ग्राहक भी अब लेने से इंकार कर रहे है।
लोगो ने बताया कि इससे सबसे ज्यादा परेशानी छोटे वर्ग के ग्राहकों को हो रही है। दिन भर इधर उधर मजदूरी करने के बाद उनको लोग एक और दो के सिक्के ज्यादा मात्रा में देते हैं। वह बाजार में रोजमर्रा के समान खखरीदने जाते है और दुकानदार उन सिक्कों को लेने में आनाकानी करते हैं। उनसे कहा जाता है कि वह इसकी शिकायत थाने में करेंगें तो दुकानदार और भी गरम हो जाते है। दुकानदार कहते है कि थाने में लेकर जाओ वही लोग चलाएंगे एक ग्राहक ने बताया कि हद तो तब हो गई जब गाँव के समीप के पास सड़क पर लगी सब्जी की दुकान पर 40 रूपये की एक व्यक्ति ने सब्जी खरीदी और उसको उसमें केवल 15 रूप्ये एक और दो का सिक्का देने लगा। दुकानदार ने सिक्का सड़क पर फेक दिया और सब्जी हाथ से छीन ली उसका कहना था की नोट लाओ तो सब्जी ले जाना।
—-
इस संबंध मे डोरीगंज थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय से बात की गई तो उन्होने बताया कि इसके बारे कोई लिखित शिकायत थाने मे नही आया है यदि ऐसा है तो मामले की पुष्टि होने पर ऐसे लोगो व दूकानदारो के विरूद्ध सख्त व कठोर कानूनी कारवाई की जाएगी।